इमरती देवी ने कमलनाथ पर पलटवार करते हुए उन्हें कलंकनाथ बता दिया. (फोटो- सौ. एएनआई)
इमरती देवी (Imrati Devi) ने आरोप लगाया कि सीएम रहते हुए कमलनाथ (Kamalnath) ने राज्य का कोई विकास नहीं किया. वह सिर्फ छिंदवाड़ा के सीएम बनकर रह गये थे. जब हम लोग उनके पास जाते तो फटकार लगाकर भगा देते थे.
इमरती देवी ने आरोप लगाया कि सीएम रहते हुए कमलनाथ ने राज्य का कोई विकास नहीं किया. वह सिर्फ छिंदवाड़ा के सीएम बनकर रह गये थे. जब हम लोग उनके पास जाते तो फटकार लगाकर भगा देते थे. इमरती देवी ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कमलनाथ पागल हो गये हैं. और पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं. वो कमलनाथ को राक्षस मानती हैं.
कमलनाथ ने दी ये सफाईइस बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है. एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने दुर्भावनावश किसी के लिए ‘आइटम’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था. उन्होंने कहा कि सभा के दौरान उनके सामने रखी लिस्ट में आइटम नंबर 1, 2… जैसा कुछ लिखा था. भाषण देते समय बीजेपी की नेता का नाम याद नहीं आ रहा था, इसलिए उन्होंने आइटम बोल दिया.
ये भी पढ़ें- MP: कमलनाथ के बयान पर गरमाई सियासत, मौन धरने पर बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया
सीएम शिवराज मौन व्रत पर बैठे
इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के अन्य नेताओं ने मौन धरना-प्रदर्शन किया. सीएम शिवराज ने दलित नेता इमरती देवी को लेकर कमलनाथ के दिए गए बयान की शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी की. शिवराज ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ के बयान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. सीएम शिवराज ने अपने पत्र में सोनिया गांधी से यह भी मांग की कि कमनलाथ को कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से हटाकर उनके बयान की निंदा की जाए.