नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के. श्रीकांत (K. Srikkanth) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की आलोचना की है. धोनी ने हार के बाद युवा खिलाड़ियों पर प्रतिक्रिया दी थी. जिसे श्रीकांत ने बकवास बताया है. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया. चेन्नई की 10 मैचों में यह सातवीं हार थी और प्लेआफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें बहुत कम बची है.
धोनी ने मैच के बाद कहा था कि ‘युवा खिलाड़ियों में हमने वह चमक नहीं देखी कि बदलाव के लिए बाध्य होना पड़े’.
धोनी की इस बयान के बाद श्रीकांत ने कहा, ‘जगदीशन जैसे खिलाड़ियों के लिए आप कह रहे हैं कि युवाओं में जुनून नहीं. क्या केदार जाधव में जुनून है? क्या पीयूष चावला ने जुनून दिखाया? ये सब बकवास है. मैं धोनी के जवाब नहीं मानने वाला. प्रक्रिया की बात करते-करते सीएसके लिए टूर्नामेंट समाप्त हो जाएगा’.
उन्होंने कहा, ‘मैं धोनी की प्रक्रिया वाली बात से सहमत नहीं हूं. आप प्रोसेस की बात कर रहे हैं, लेकिन टीम चयन का प्रोसेस ही गलत है’.
श्रीकांत ने कहा, ‘यह कहते हुए कि यहां से युवाओं को ज्यादा मौके देंगे तो जगदीशन को जुनून दिखाना चाहिए. एमएस धोनी ने रॉयल्स के खिलाफ कर्ण शर्मा की जगह पीयूष चावला को शामिल किया. कम से कम कर्ण शर्मा विकेट ले रहे थे. इसमें कोई शक नहीं कि धोनी महान क्रिकेटर हैं, लेकिन मैं यह स्वीकार नहीं करूंगा कि गेंद पर पकड़ नहीं बन रही थी’.
(इनपुट-आईएएनएस)