Cricket Australia को तगड़ा झटका, इस बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा

Cricket Australia को तगड़ा झटका, इस बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा


मेलबर्न: क्रिकेट आस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के CEO केविन राबटर्स (Kevin Roberts) ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया जिनकी जगह टी-20 वर्ल्ड कप के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली (Nick Hockley) को अंतरिम प्रभार दिया गया है. ये बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण बोर्ड आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स (Earl Eddings) ने लाइव स्ट्रीम के जरिए बताया कि पिछले कुछ महीने से परेशानी का सबब बने इस व्यवधान के बाद बोर्ड को आगे बढने के लिये ताजा नेतृत्व की जरूरत है. सीए ने एक बयान में कहा, ‘सीए बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली तुरंत प्रभाव से अंतरिम मुख्य कार्यकारी होंगे.’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘बाकी राष्ट्रीय खेलों की तरह क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है. हाल ही के महीनों में कोरोना महामारी ने अनिश्चितता पैदा कर दी है. पूरा क्रिकेट जगत इससे प्रभावित है और कुछ कड़े फैसले लेने पड़ रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘केविन ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है. उन्होंने हमेशा खेल को सर्वोपरि रखा. हम उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना देते हैं.’
(इनपुट-भाषा)





Source link