They are not worried about Kovid, put extra slab, ride on the driving seat, Corona patients are not alert as soon as they become less | इन्हें कोविड की फिक्र नहीं, एक्स्ट्रा पटिया लगाया, ड्राइविंग सीट पर भी बैठा रहे सवारी, कोरोना के मरीज कम होते ही सतर्कता नदारद

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • They Are Not Worried About Kovid, Put Extra Slab, Ride On The Driving Seat, Corona Patients Are Not Alert As Soon As They Become Less

जबलपुर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के ऑटो चालक एक बार फिर मनमानी पर उतारू हैं। कोरोना काल में जब मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव का माध्यम है, तब इसकी सिरे से धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। ऑटो में एक्स्ट्रा पटिया लगाकर सवारियाँ बैठाई जा रही हैं, ड्राइविंग सीट को भी बख्शा नहीं जा रहा। कमाई के चक्कर में ऑटो ओवरलोड चलाए जा रहे हैं।

तीन पत्ती, मॉडल रोड, रानीताल, दमोहनाका, गोहलपुर, गोरखपुर हर जगह ऑटो चालकों की मनमानियाँ नजर आ रही हैं। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई बंद होने और मेट्रो बसों की संख्या कम होने के कारण एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों के ऑटो शहरी सीमा में दौड़ने लगे हैं। परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर ऑटो का संचालन हो रहा है।

ऐसे हैं हालात

  • नियत 3 सवारियों की जगह 10 सवारियाँ लदी दिखाई दीं।
  • ट्रैफिक पुलिस देखकर भी कार्रवाई से बच रही है।
  • ट्रैफिक सिग्नलों पर आईटीएमएस से नहीं दिए जा रहे दिशा-निर्देश।
  • परिवहन नियमों का धड़ल्ले से हो रहा उल्लंघन।

Source link