मुरैना3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- संक्रमित मिले लोगों में से तीन की जांच एंटीजन पद्धति से कराई गई थी
387 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट मंगलवार को जीआरएमसी से प्राप्त नहीं हुई। जिला अस्पताल में एंटीजन पद्धति से कराए गए टेस्ट में तीन लोगों के पॉजीटिव होने की पुष्टि की गई है। ऑटो पार्टस दुकानदार सुनीम गुप्ता को 18 अक्टूबर के सैंपल जांच रिपोर्ट में संक्रमित बताया गया है। चार मरीजों को होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी गई है।
मंगलवार की कोरोना जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन नरेंद्र पुत्र रतीराम शर्मा 48 साल केशव काॅलोनी को गले में खरास व बुखार की शिकायत चल रही है। उसे संक्रमित घोषित किए जाने के बाद होम क्वारेंटाइन के लिए कहा गया है। दवा भी प्रदाय की गई है। जिला अस्पताल में क्षय रोग विभाग के हेल्थ विजिटर यतेंद्र पुत्र नृपति सिंह कुशवाह 48 साल निवासी सिद्धनगर नैनागढ़ रोड को बुखार व पैरों में दर्द की शिकायत के बाद पॉजीटिव बताया गया है।
उन्होंने भी एंटीजन पद्धति से मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया था। कैलारस में पहाड़गढ़ रोड पर रहने वाले लखन पुत्र केदार कुशवाह 42 साल पेशे से लहचोरा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। लखन को सांस लेने में तकलीफ के चलते कोराेना टेस्ट कराया गया तो उन्हें भी संक्रमित माना गया है।