सेंधवा/बिजासन घाट11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिंजरे में कैद तेंदुए का गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था।
- मंगलवार रात को भंवरगढ़ किले के पीछे लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया
- तेंदुए ने सोमवार सुबह ग्राम राई के पास जंगल में एक बछड़े पर हमला किया था
बड़वानी जिले के बिजासन घाट क्षेत्र में पिछले दो महीने से अज्ञात जानवर मवेशियों पर हमला कर रहा था। वन विभाग ने बिजासन क्षेत्र में उमरियापानी और भंवरगढ़ किले के पीछे पिंजरे लगाए थे। मंगलवार रात को भंवरगढ़ किले के पीछे लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग के अनुसार तेंदुआ 3 साल का है। इसे वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर जंगल मे छोड़ा जाएगा। तेंदुआ पकड़ाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उसे देखने पहुंची।
सोमवार सुबह एक बछड़े का किया था शिकार
पिंजरे में कैद हुए तेंदुए ने सोमवार सुबह ग्राम राई के पास जंगल में एक बछड़े पर हमला किया था। हमले में बछड़े के गले और पीठ पर चोट के निशान थे। पशु मालिक राई निवासी शांतिलाल के अनुसार बछड़ा भंवरगढ़ के जंगल में सुबह चरने गया था। कुछ देर बाद वह खेत पर घायल मिला। जानवर काे पकड़ने के लिए वन विभाग ने दाे पिंजरे लगाए थे। पिंजरे में कैद नहीं हाेने पर एक पिंजरे काे उमरियापानी के पास खाई के नजदीक रख दिया था।