Hyundai Elite i20 की बुकिंग हुई शुरू, इस दिवाली सिर्फ 25000 रु में घर लाएं अपनी मनपसंद कार

Hyundai Elite i20 की बुकिंग हुई शुरू, इस दिवाली सिर्फ 25000 रु में घर लाएं अपनी मनपसंद कार


Hyundai Elite i20 की बुकिंग शुरू

Elite i20 के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए कंपनी के कुछ डीलरशिप ने तो इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है जहां से ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 22, 2020, 7:56 AM IST

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai अपनी नई Elite i20 को भारत में नवंबर 2020 के पहले सप्ताह में लॉन्च कर सकता है. यह कार डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है. Elite i20 के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी को देखते हुए कंपनी के कुछ डीलरशिप ने तो इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है जहां से ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं. अभी Elite i20 का सेकंड जनरेशन मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसे अगस्त 2014 में लॉन्च किया गया था. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई हुंडई एलीट आई20 की प्राइस 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है.

थर्ड जनरेशन Elite i20 पहले से ज्यादा स्टाइलिश
अपकमिंग तीसरी जनरेशन की Elite i20 पहले से ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक है. इसका डिजाइन यूरोपियन मार्केट में उपलब्ध नई आई20 जैसा हो सकता है. इसमें आगे की तरफ बड़ी ग्रिल होगी जिसके दोनों ओर पतले प्रोजेक्टर हेडलैंप और फॉग लैंप मिलेंगे. पीछे की तरफ इसमें ट्राइएंगुलर कनेक्टेड टेललैंप दिए जाएंगे. कुछ समय पहले इसके इंटीरियर की भी हल्की सी झलक देखने को मिली थी, जिसके अनुसार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लेट-बोटम स्टीयरिंग, बोस साउंड सिस्टम के साथ 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें : TVS Ntorq SuperSquad एडिशन भारत में हुआ लॉन्च! Avengers फिल्म के सुपरहीरो सी है दमदार स्कूटरहो सकती है ब्लूलिंक कनेक्टेड

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कार में कंपनी की लेटेस्ट ब्लूलिंक कनेक्टेड कार भी मिल सकती है जो रिमोट स्टार्ट/स्टॉप और केबिन प्री-कूल जैसे फीचर्स के साथ आ सकती है. इन सब के अलावा इसमें मल्टीपल एयरबैग, वायरलैस चार्जिंग, एयर प्यूरिफायर और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

मिलेंगे SUV वाले इंजन ऑप्शन
नई हुंडई एलीट i20 में वेन्यू SUV वाले इंजन ऑप्शन मिलेंगे. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120ps / 172nm), 1.2 लीटर नैचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल (83ps/114nm) और 1.5 लीटर डीजल इंजन (100ps/240nm) मिलेंगे. 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देगी, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा.





Source link