आपकी फेवरेट Honda Activa पर मिल रहा 11,000 रु का ऑफर, साथ में 100% फाइनेंस की सुविधा

आपकी फेवरेट Honda Activa पर मिल रहा 11,000 रु का ऑफर, साथ में 100% फाइनेंस की सुविधा


Activa और Shine को सस्ते में खरीदने का मौका

होंडा (Honda) ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ कई ऑफर्स की घोषणा की है. कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए Honda Super 6 ऑफर लेकर आई है, जिसमें आपको 11,000 रु तक छूट साथ में 100% फाइनेंस की सुविधा मिल रही है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 22, 2020, 8:57 AM IST

नई दिल्ली. इस फेस्टिव सीजन में सभी ऑटो कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर अच्छी खासी छूट दे रही हैं. Honda भी अपने सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल Activa और Shine पर अच्छा ऑफर लेकर आई है. कंपनी के Honda Super 6 ऑफर के तहत कस्टमर एक्टिवा और शाइन की खरीद पर 11 हजार रुपए तक की छूट पा सकते हैं. फिलहाल, मार्केट में एक्टिवा का 6th जनरेशन मॉडल सेल किया जा रहा है. अपने लुक और शानदार फीचर्स की वजह से Activa स्कूटर कस्टमर्स की पहली पसंद है.

मिल रही 100% फाइनेंस की सुविधा
इस ऑफर के तहत होंडा की बाइक या स्कूटर खरीदने पर कंपनी 100% फाइनेंस की भी सुविधा दे रही है. इसके अलावा शुरुआती 3 महीने में 50 फीसदी डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके अलावा कस्टमर्स 7.99% के इंटरेस्ट रेट पर टू व्हीलर खरीद सकते हैं. यानी अगर आप Honda Activa स्कूटर या Honda Shine बाइक खरीदते हैं तो अच्छी खासी बचत कर सकते हैं.

Honda ActivaHonda Activa में बीएस6 कम्प्लायंट 109cc का इंजन दिया गया है, जो 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि नए ऐक्टिवा में पुराने मॉडल से 10 पर्सेंट ज्यादा माइलेज मिलेगा. ऐक्टिवा 5जी के मुकाबले ऐक्टिवा 6जी का पावर थोड़ा कम है. ऐक्टिवा 5जी में दिया गया बीएस4 इंजन 7.96hp का पावर जेनरेट करता है.

ये भी पढ़ें: Hyundai Elite i20 की बुकिंग हुई शुरू, इस दिवाली सिर्फ 25000 रु में घर लाएं अपनी मनपसंद कार

Shine में मिलेंगे दमदार फीचर्स
होंडा ने कुछ समय पहले शाइन बाइक को BS6 कम्प्लायंट इंजन के साथ लॉन्च किया था. नया फ्यूल इंजेक्टेड 125cc इंजन पहले के Honda CB Shine से कहीं ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करता है. नया इंजन 7500 rpm पर 10.72 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 10.9Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. नए BS6 कम्प्लायंट 125cc इंजन में साइलेंट स्टार्टर के साथ इन्हैंस्ड स्मार्ट पावर (eSP) दिया गया है.





Source link