- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- MP By Election Update, Indore News; Tulsi Silawat, Hatpipliya BJP Assembly Candidate Manoj Chaudhary
इंदौर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाटपिपल्या से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी लगातार जनसंपर्क में व्यस्त हैं, जहां समय मिला वहीं पर भोजन के लिए बैठ गए।
- सांवेर में प्रचार अभियान के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने बंदर को करवाया भोजन
- भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने जनसंपर्क के दौरान देवगढ़ गांव में खेत में भोजन किया
मप्र में 28 विधानसभा सीटाें के लिए हाे रहे उपचुनाव में मतदान की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है। प्रत्याशियों के दिलाें की धड़कन तेज हाेती जा रही है। प्रत्याशी हर मतदाता तक पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में लगा हुआ है। इस दौरान कुछ रोचक पहलू भी नजर आ रहे हैं। चाहे फिर बात भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट के साइकिल चलाने की हो या फिर हाटपिपल्या से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी को भूख लगने पर खेत में बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करने की हो।

सांसद शंकर लालवानी सांवेर में बंदर को केले खिलाते नजर आए।

तुलसी सिलावट भी साइकिल में सवार होकर जनसंपर्क के लिए पहुंचे।

सांवेर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने आए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे।