बैतूल17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में कोरोना से 55वी माैत हाे गई। मंगलवार रात को भी कोविड केयर सेंटर में 40 साल के पुरुष की मौत हो गई। बुधवार को भी कोरोना के 20 नए पॉजिटिव मिले। इससे जिले में कुल मरीजों की संख्या 2385 हो गई है। अक्टूबर माह के 21 दिनों में 567 लोग पॉजिटिव अाए। जिले में संक्रमण दर 8.18 प्रतिशत हो गई है। बुधवार को 17 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक 2050 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 85.95 प्रतिशत हो गया है। आज यह आए पॉजिटिव महावीर वार्ड आठनेर में आठ साल की बालिका, प्रभातपट्टन में 80 वर्षीय बुजुर्ग, तपश्री वार्ड चिचोली में 25 वर्षीय युवक, चिचोली में 49 साल की महिला, शास्त्री वार्ड बैतूल में 24 साल का युवक, गणेश वार्ड सिविल लाइन बैतूल में 68 वर्षीय महिला सहित 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।