Shivraj Singh Chouhan Chauhan On Kamal Nath Political Career Over Madhya Pradesh Development | शिवराज ने कहा- मध्य प्रदेश को चारागाह मानते हैं कमलनाथ, तभी 40 साल में उन्होंने एक भी उद्योग नहीं लगाया

Shivraj Singh Chouhan Chauhan On Kamal Nath Political Career Over Madhya Pradesh Development | शिवराज ने कहा- मध्य प्रदेश को चारागाह मानते हैं कमलनाथ, तभी 40 साल में उन्होंने एक भी उद्योग नहीं लगाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Shivraj Singh Chouhan Chauhan On Kamal Nath Political Career Over Madhya Pradesh Development

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवराज ने कमलनाथ पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि कमलनाथ को मध्य प्रदेश से कभी लगाव नहीं रहा और ना आज है।

  • सीएम शिवराज ने कहा कि 40 साल के संसदीय जीवन में कमलनाथ ने किया क्या है? वह ये बताएं
  • इमरती देवी भी कमलनाथ को बाहरी यानि बंगाल का बता चुकी हैं, उन्होंने तो प्रदेश से बाहर चले जाने तक को कह दिया था

मध्य प्रदेश में उपचुनावों को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। आइटम से शुरू हुआ विवाद अब प्रदेश का और बाहरी होने तक पहुंच गया है। शुक्रवार को शिवराज ने कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश को चारागाह मानते हैं। उन्होंने उद्योगपति रहते हुए मध्य प्रदेश में कहीं पर कोई उद्योग नहीं लगवाया। वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। बता दें कि इमरती देवी भी कमलनाथ को बाहरी यानि बंगाल का बता चुकी हैं।

कमलनाथ जी बात मध्य प्रदेश की करते हैं लेकिन मध्य प्रदेश को अच्छे से जानते भी नहीं हैं। मध्यप्रदेश की जनता और यहां की परंपरा से कमलनाथ अनभिज्ञ हैं। कमलनाथ बताएं कि उन्होंने 40 साल के संसदीय जीवन में मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है। कमलनाथ मध्य प्रदेश को केवल चारागाह मानते हैं। उद्योगपति रहते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश में एक भी उद्योग नहीं लगाया, वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। केवल राजनीति यहां करते हैं। कमलनाथ को मध्य प्रदेश की जनता और मध्य प्रदेश से कभी लगाव नहीं रहा और ना आज है।

उपचुनाव में अब वोटरों को लुभाने की बारी

उपचुनाव में अब दोनों दल मतदाताओं को लुभाने में जुट गई हैं। गुरुवार को जहां सीएम शिवराज ने मध्य प्रदेश के गरीबों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त लगाने की बात कही है। इसको लेकर सीएम शिवराज ने गुरुवार को तीन ट्वीट किए, जिसमें पहले उन्होंने कहा कि सभी को वैक्सीन मुफ्त लगेगी। इसके बाद कहा कि गरीबों को लगेगी। वहीं कमलनाथ ने कहा कि सरकार बनते ही बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती की जाएगी। कमलनाथ ने कहा था कि हमारी सरकार ने पुलिस भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली थी, हम शीघ्र पुलिस भर्ती शुरू करने जा रहे थे लेकिन हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गई। हमने अपने वचन पत्र में वादा किया है कि हमारी सरकार आने पर शासकीय विभागों में रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शुरू करेंगे।



Source link