The family of the candidates also took over; Congress candidate Katare’s mother and wife are demanding votes | प्रत्याशियों के परिजन ने भी संभाला मोर्चा; कांग्रेस प्रत्याशी कटारे की मां और पत्नी मांग रहीं वोट

The family of the candidates also took over; Congress candidate Katare’s mother and wife are demanding votes | प्रत्याशियों के परिजन ने भी संभाला मोर्चा; कांग्रेस प्रत्याशी कटारे की मां और पत्नी मांग रहीं वोट


भिंड2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस प्रत्याशी कटारे की मां मीरा कटारे अपने बेटे की वोट मांगती हुईं ।

गोहद और मेहगांव के उपचुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत और विरासत को बनाए रखने के लिए प्रत्याशियों के परिजन को कड़ी मेहनत करना पड़ रही हैं। महिलाएं भी उम्मीदवार के लिए वोट मांग रही हैं। इसके साथ सुबह उठकर प्रचार प्रसार को निकलना हो या देर रात तक घर पहुंचने वालों के लिए खाने का इंतजाम करना हो, बिना थके -बिना रुके चुनावी दौड़ में शामिल हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी कटारे की मां और पत्नी मांग रहीं वोट
मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे की मां मीरा कटारे और पत्नी डॉ. निशा कटारे क्षेत्र के गांवों में अलग-अलग जाकर मतदाताओं से प्रत्याशी हेमंत के पक्ष में वोट मांग रही हैं। हेमंत कटारे की पत्नी डॉ. निशा कटारे चुनाव प्रचार के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनने साथ समस्याओं को तुरंत डायरी पर लिख लेती हैं। वह बताती हैं कि सुबह उठकर चाय-नाश्ता करने के बाद प्रचार पर निकल जाती हूं। वहीं दोपहर के समय कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर लेती हूं। मां मीरा कटारे सुबह भगवान की पूजा करने के बाद चुनाव प्रचार पर निकल जाती हैं।

भाजपा प्रत्याशी रणवीर की मां और पत्नी भी मैदान में
गोहद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव की मां शीलादेवी और पत्नी पम्मी जाटव रणवीर की जीत के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहीं हैं। पत्नी पम्मी जाटव चुनाव प्रचार में जहां पति की जीत के लिए लोगों से हाथ जोड़कर वोट मांग रही हैं। वहीं प्रचार के दौरान वह पति के खाने का ध्यान खुद रखती हैं। उनका कहना है कि पति चुनाव इसलिए जीतें, क्योंकि वे शुरू से ही समाज को नई दिशा देना चाहते हैं। इसी क्रम में मां शीलादेवी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण इलाकों में महिला और पुरूष मतदाताओं को बेटे रणवीर के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रही हैं।



Source link