मारुति सुजुकी को है कोरोना की दूसरी लहर का डर, कहा- तैयार रखें इन्वेंट्री | Osamu Suzuki asks Maruti suppliers to built inventory fearing 2nd covid-19 wave | auto – News in Hindi

मारुति सुजुकी को है कोरोना की दूसरी लहर का डर, कहा- तैयार रखें इन्वेंट्री | Osamu Suzuki asks Maruti suppliers to built inventory fearing 2nd covid-19 wave | auto – News in Hindi


मारुति सुजुकी के जापानी को-चेयरमैन ओसामु सुजुकी

कई दशकों बाद पहली बार मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन ओसामु सुजुकी (Osamu Suzuki) ने वेंडर से बातचीत की.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंडिया लिमिटेड के जापानी चेयरमैन ओसामु सुजुकी (Osamu Suzuki) ने अपनी भारतीय यूनिट के कुछ वेंडर से आउटपुट बढ़ाने और कार का निर्माण करने की बात कही है. ये बात उन्होंने देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (Coronavirus) को लेकर दूसरी लहर की आशंका के तहत कही. उन्होंने कहा कि यदि देश में कोरोना की दूसरी लहर आई तो उत्पादन बाधित हो सकता है और उस समय की समस्या से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने की जरुरत है.

कोरोना की दूसरी लहर में उत्पादन में ना हो कमी
पिछले कई दशकों में ये पहली बार है जब सुजुकी मोटोकॉर्प लिमिटेड के को-चेयरमैन ओसामु सुजुकी ने वेंडर से व्यक्तित रूप से बात की. भारत के सबसे बड़े कार निर्माता सुज़ुकी मोटर मुनाफे में 60% से अधिक का योगदान दिया है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत के कुछ शहरों में एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. ऐसे में भविष्य के लिए तैयार रहना जरुरी है.

तमिलनाडु में 12 दिनों के लिए फिर लॉकडाउनओसामु सुजुकी ने इस सप्ताह के शुरू में तमिलनाडु सरकार के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि 19 जून से राज्य में 12 दिनों के लिए फिर लॉकडाउन कर दिया गया. इस राज्य में वाहन निर्माता कंपनिया हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, आयशर मोटर्स लिमिटेड और रेनॉल्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं. मारुति के कुछ वेंडर भी राज्य से बाहर हैं और लॉकडाउन से फर्म को उत्पादन पर कुछ असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें : Maruti की इस कार को बाजार में आए 15 साल हो गए पूरे, जानें अब तक कितनी बिकी

सुजुकी ने कहा, ‘मुझे ऐसी स्थिति में उपरोक्त अनुरोध करने के लिए बहुत खेद है कि हर कोई कोरोना प्रभाव के कारण कठिन समय से गुजर रहा है, लेकिन मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि आप इस स्थिति पर सावधानीपूर्वक विचार करें और अपना विशेष सहयोग दें.’



First published: June 19, 2020, 4:09 PM IST





Source link