Sachin Pilot News Update; Congress Star Campaigner Madhya Pradesh By Election Rally Schedule | कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट प्रचार नहीं करेंगे; 27 और 28 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के चार जिलों में जाएंगे, लेकिन आम सभा नहीं करेंगे

Sachin Pilot News Update; Congress Star Campaigner Madhya Pradesh By Election Rally Schedule | कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट प्रचार नहीं करेंगे; 27 और 28 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के चार जिलों में जाएंगे, लेकिन आम सभा नहीं करेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Sachin Pilot News Update; Congress Star Campaigner Madhya Pradesh By Election Rally Schedule

भोपाल22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट आम सभा नहीं करेंगे।

  • शिवपुरी, मुरैना, भिंड और ग्वालियर में कार्यकर्ता की बैठकें लेंगे
  • आम रैली को संबोधित नहीं करेंगे, सिर्फ कार्यकर्ताओं से बता करेंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्यप्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के तहत 27 और 28 अक्टूबर को आएंगे। लेकिन स्टार प्रचारक होने के बाद भी उन्होंने रैलियों से दूरी बना ली है। वे शिवपुरी, मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में जाएंगे जरूर, लेकिन सिर्फ कांग्रेस के पक्ष के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे।

यह है पूरा कार्यक्रम

पायलट अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह सवा 10 बजे ग्वालियर से हेलीकाप्टर से दोपहर 11 बजे शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के नरवर में कार्यकर्ता से मिलेंगे। यहां से दोपहर 12.45 बजे शिवपुरी के ही सतनबाड़ा में कार्यकर्ता से संपर्क करेंगे। दोपहर 2.35 बजे जौरा, और शाम 4 बजे सुमावली और मुरैना जाएंगे।

वे शाम 5.30 बजे ग्वालियर पहुचेंगे। वहां पर सायं 7 बजे ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीति के बारे में बताएंगे। पायलट 28 अक्टूबर को 11.15 बजे ग्वालियर से साढ़े 11 बजे मुरैना विधानसभा क्षेत्र के नूराबाद और दिमनी विधानसभा की मनबसई में जाएंगे। भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में और दोपहर पौने चार बजे गोहद में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने के लिए कार्यकर्ता से मिलेंगे। पायलट शाम 4.50 बजे गोहद से हेलीकाप्टर से ग्वालियर पहुंचेंगे।



Source link