- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Imarti Devi Luccha Lafanga Remark On Kamal Nath; Madhya Pradesh Congress Leaders Sajjan Singh Verma React
इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने वीडियो जारी कर साधा निशाना।
- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सिंधिया और इमरती देवी पर हमला बोलते हुए भाजपा पर निशाना साधा
इमरती देवी के भाड़ वाले बयान पर अब कांग्रेस हमलावर हो गई है। उनके नेता लगातार सिंधिया और इमरती देवी पर निशाना साध रहे हैं। इस वाकयुद्ध में अब पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी कूद पड़े हैं। वर्मा ने कहा कि नड्डा जी जिन सिंधिया को आपने महान समझकर पार्टी में लिया है। उनके और उनके अनुयायियों के बयान से आपकी पार्टी 28 विधानसभा चुनाव में भाड़ में ही जाएगी।
यह कहा पूर्व मंत्री वर्मा ने
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा यह बात शिवराज से लेकर जेपी नड्डा तक को समझ लेना चाहिए कि जिस ज्योतिरादित्य सिंधिया को आपने बड़ा महान समझकर अपनी पार्टी में लिया है। उनके बयानों को एक बार नजर उठाकर देख लीजिए। वे कह रहे हैं कि यह चुनाव भाजपा का नहीं, यह ज्योतिरादित्य सिंधिया का चुनाव है। दूसरी ओर उनकी अनुयायी इमरती देवी जो डबरा से भाजपा की प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जाय भाड़ में, तो भाजपा वाले तुम समझ लो कि कांग्रेस से आयातित किए हुए लोगों की भावना क्या है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जी तोड़ मेहनत की यह हम जानते हैं, लेकिन उस जी तोड़ मेहनत पर सिंधिया और इमरती देवी पानी फेर रहे हैं। वे कह रहे हैं पार्टी भाड़ में जाए, ताे इस 28 सीटों के उपचुनाव में पार्टी भाड़ में ही जाएगी।
एक और वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें बोलीं- पार्टी जाए भाड़ में
इमरती देवी का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान ‘पार्टी जाये भाड़ में’ बयान दे रही हैं। इस बयान पर विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कांग्रेस के साथ गद्दारी करने वालों के भाजपा को लेकर बोल? ये तो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोग हैं। इन्हें किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं, ये तो सिर्फ़ अपने सीईओ के साथ हैं।