Police were staging a sit-in outside the collectorate and got Corona investigated | कलेक्टोरेट के बाहर धरना दे रहे थे पुलिस ने उठाकर करवाई कोरोना जांच

Police were staging a sit-in outside the collectorate and got Corona investigated | कलेक्टोरेट के बाहर धरना दे रहे थे पुलिस ने उठाकर करवाई कोरोना जांच


भिंड19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सात लोगों को धरने से उठाकर होम क्वारेंटाइन करवाया

शहर के भीम नगर में दो पक्षों में हुए विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्टोरेट के सामने धरना दे रहे सात लोगों को पुलिस ने उठाकर उनकी कोरोना जांच करवा दी। साथ ही उन्हें घर भेज दिया। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर की है। दरअसल 10 अक्टूबर की रात कुम्हरौआ रोड भीम नगर में दो पक्षों में हुए विवाद में धर्मेंद्र जाटव निवासी भीम नगर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

ऐसे में धर्मेंद्र के परिवार वाले पिछले एक सप्ताह से कलेक्टोरेट पर धरना दे रहे थे। हालांकि पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है। लेकिन वे अपना धरना समाप्त नहीं कर रहे थे।

ऐसे में शनिवार को कोतवाली टीआई उदयभान यादव और देहात थाना प्रभारी विनय तोमर ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एंबुलेंस बुलाकर सभी सात लोगों को वहां से उठाकर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। साथ ही उन्हें उनके घर पर क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इसी के साथ अपने आप ही धरना भी समाप्त हो गया।



Source link