खंडवा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गांव में नवरात्रि का त्याेहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। गांव में कन्या पूजन भोज का सिलसिला पंचमी से ही चल रहा है। शनिवार को अष्टमी पर्व पर घरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। पं. विजय उपाध्याय ने ग्रामीणों को कन्यापूजन का महत्व बताया।