टाटा मोटर्स ने बनाया नया कीर्तिमान, अब EV सेगमेंट में लीड करने की तैयारी

टाटा मोटर्स ने बनाया नया कीर्तिमान, अब EV सेगमेंट में लीड करने की तैयारी


टाटा मोटर्स ने 30 साल में 40 लाख वाहनों के उत्पादन का कीर्तिमान बनाया.

टाटा मोटर्स (Tata motors) ने अपनी पहली गाड़ी सिएरा एसयूवी (Sierra SUV) को 1991 में लॉन्च किया था. इसके बाद टाटा ने इंडिका, सूमो, सफारी और लखटकिया नैनो कार का निर्माण किया. इन गाड़ियों की बदौलत ही टाटा ने 10 लाख पैसेंजर वाहनों (10 million passenger vehicles) के उत्पादन का माइलस्टोन (Milestone) 2005-06 में हासिल कर लिया था.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 25, 2020, 12:30 PM IST

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने नया कीर्तिमान हासिल किया है. टाटा के अनुसार उसने बीते 30 साल में 40 लाख पैसेंजर वेहिकल्स का उत्पादन किया है. आपको बता दें टाटा ने अपनी पहली गाड़ी का उत्पादन 1991 में किया था जो कि सिएरा एसयूवी थी. इसके बाद टाटा ने इंडिका, सूमो, सफारी और नैनो जैसी लख टकिया कार का निर्माण किया था. इन गाड़ियों की बदौलत ही टाटा ने 10 लाख पैसेंजर वाहनों का उत्पादन का माइलस्टोन 2005-06 में हासिल कर लिया था. इसके बाद कंपनी ने 30 लाख वाहनों के उत्पादन का माइलस्टोन 2015 में छुआ था. इस समय देश के अंदर टाटा के 3 मैनुफैक्चरिंग प्लाट है जो चिखली (पुणे), साणंद (गुजरात) और फिएट के साथ राजनगांव (पुणे) में स्थित हैं.

टाटा ने कई मॉडल से स्थापित किए ट्रेंड

टाटा मोटर्स के पैसेंजर्स वेहिकल्स बिजनेस यूनिट के प्रेसिडंट शैलेश चंद्रा ने कंपनी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि टाटा जैसी उपलब्धि को हासिल करने वाली देश में बहुत कम ही ऑटो इंडस्ट्री है. जो ऐसा कीर्तिमान बना सकी हैं. इन वर्षों में कंपनी ने बने-बनाए ढर्रे को चैलेंज किया है और कई बार ऐसे प्रॉडक्ट लाए हैं जो बाजार में पहली बार आए थे, जैसे कि सिएरा, एस्टेट, सफारी, इंडिका और नैनो.

यह भी पढ़ें: आपकी गाड़ी में नहीं है ये डॉक्युमेंट तो देने होंगे 10,000 रुपये, जानिए क्या है नियमसिएरा थी टाटा की पहली SUV कार

टाटा ने सिएरा के जरिए पहली बार देश में एसयूवी सेग्मेंट का प्रवेश किया था. इसके बाद कंपनी ने इसे सफारी के साथ कंसालिडेट किया. फिर कंपनी ने सुमंत मूलगांवकर के सम्मान में देश में पहली बार मल्टी पर्पज वेहिकल टाटा सूमो को लांच किया. इंडिका के जरिए कंपनी  ग्राहकों के परसेप्शन में बदलाव लायी. नैनो देश की पहली कार थी जिसने कम आय वर्ग के लोगों के सपने को पूरा किया. लेकिन टाटा का ये प्रोजेक्ट बाजार में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका.

यह भी पढ़ें: Hero Nyx-HX: एक बार चार्ज कर 200 km चलाएं ये स्कूटर, कीमत भी है बेहद कम

टाटा का अगला लक्ष्य इलेक्ट्रिक वेहिकल सेग्मेंट में लीड करना

चंद्रा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य अब देश में इलेक्टिक वेहिकल के सेग्मेंट में लीड करना है. उन्होंने बताया कि अभी टाटा मोटर्स देश में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वेहिकल मैनुफैक्चरर है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 67 फीसदी है. अभी कंपनी इलेक्ट्रॉनिक सेग्मेंट में नेक्सॉन ईवी और टिगोर के दो ट्रिम्स की बिक्री कर रही है. इसके अलावा कंपनी की योजना अपनी प्रीमियम हैचबैक एल्ट्रोज को इलेक्ट्रिक संस्करण के रूप में पेश करने की है.





Source link