The body of a young man who fell in a pond with a bike was found | बाइक सहित तालाब में गिरे युवक की लाश मिली

The body of a young man who fell in a pond with a bike was found | बाइक सहित तालाब में गिरे युवक की लाश मिली


रतलाम9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा युवक मुंशीपाड़ा के पास स्थित तालाब में गिर गया। लगभग 12 घंटे बाद शव पानी के ऊपर आने के बाद घटना की जानकारी की पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बना कर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मुंशीपाडा के पास स्थित तालाब में शनिवार दोपहर 12 बजे एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। मृतक की शिनाख्ती बाबूलाल पिता सरदार खराड़ी (35) निवासी ग्राम पंथपाड़ा के रूप में हुई। मृतक सज्जनमील में मजदूरी करता है और रोजाना गांव से बाइक से रतलाम आता है। शुक्रवार रात को घर जाते समय तालाब की 5-7 फीट ऊंची पुलिया से बाइक से सहित नीचे गिर गया और पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के दो लड़के व एक लड़की है। जांच कर रहे औद्योगिक क्षेत्र थाने के एसआई अलकेश सिंगाड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि मृतक नशे का आदी था। मृतक की जेब से गांजा मिला है। रात 8 बजे मजदूरी से छूटने के बाद वह साथियों के साथ गांजा व अन्य पदार्थ का नशा करता था। संभवत: शुक्रवार रात को भी साथियों के साथ नशा करने के बाद वह घर लौट रहा होगा और पुलिया से बाइक सहित नीचे गिर गया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



Source link