रतलाम10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग सहित अन्य बिजली समस्याओं के लेकर शहर के उद्योगपति बिजली कंपनी पहुंचे और अधीक्षण यंत्री को अपनी समस्या बताई। उद्योगपतियों ने बताया दिनभर में कई बार बिजली ट्रिप हो रही है। ऐसे में नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करो। इस पर अधीक्षण यंत्री ने कहा यह सही है कि ट्रिपिंग से नुकसान होता है। इसके लिए एबी स्वीच लगाए जाएंगे। मेंटेनेंस के दौरान सबसे पहले शहर में हम औद्योगिक क्षेत्र में ही एबी स्विच लगाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र की कई यूनिटों का कनेक्शन शहर से हटाकर ग्रामीण क्षेत्र में जोड़ दिया है। यह समस्या भी दूर की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र, दिलीपनगर, सालाखेड़ी और नमकीन क्लस्टर के उद्योगपतियों ने अपनी-अपनी समस्या बारी-बारी से बताई। इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली समस्या को लेकर हर 15 दिन में बैठकर रखने का फैसला हुआ। अब अगली बैठक 5 नवंबर को रखी जाएगी। संभागीय उद्योग संघ और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में उद्योगपति मिले। इस मौके पर संदीप व्यास, चंद्रप्रकाश अवतानी, द्वारका पोरवाल, शैलेंद्र सुरेका, आशीष जैन, मोहित पगारिया, प्रवीण कुमार आदि उद्योगपति मौजूद थे।