खरगोन21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नागेश्वर मंदिर मार्ग स्थित शीतला माता नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। समाजसेवी पंकज बर्वे, राजेंद्र बर्वे परिवार ने माता का शृंगार किया। भक्त सुरेंद्र पंडया ने बताया प्रतिदिन 108 दीपों व सवा किलो कपूर से महाआरती की जाती है। पंडित मोनू अत्रे के सानिध्य में पूजन अर्चन किया जा रहा है।