- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- DIG Said Presently Korena’s Challenge, This Time To Overcome The Health Epidemic, Prayed To Mother For It
इंदौर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विजयादशमी पर पुलिस लाइन में की गई शस्त्र पूजा।
- विजयादशमी पर डीआरपी लाइन में आईजी और डीआईजी ने शस्त्र पूजन किया
विजयादशमी पर सोमवार को डीआरपी लाइन में पुलिस ने शस्त्र पूजन किया। आईजी योगेश देशमुख, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने हवन कर शस्त्रों काे पूजा। कोरोना के चलते कुछ अधिकारी ही शस्त्र पूजन में शामिल हुए। यहां पर तलवार से कद्दू काटने के बाद अधिकारियों ने हर्ष फायर भी किया। पिछले साल तक सभी थाना प्रभारी और सभी एसपी, सीएसपी, एडिशन एसपी मौजूद रहते थे।

पूजन के बाद अधिकारियों ने हर्ष फायर भी किया।
डीआईजी मिश्र ने कहा कि पुलिस लाइन में परंपरागत पूजा की गई है। अन्याय पर न्याय की जीत के रूप में यह पूजा की जाती रही है। इस बार स्वास्थ्य की महामारी पर विजय हो, इस बात की हमने प्रार्थना की। पुलिस जो भी दुर्जन हो उनके लिए दुर्गम चुनौती भरी हो। सज्जन के लिए पुलिस मिश्र के रूप में रहे। यही पूजा का उद्देश्य होता है। पुलिस की चुनौती हर क्षेत्र में रहती है। वर्तमान में कोविड की चुनौती रही। पुलिस टेक्नोलॉजी के साथ-साथ खुद को अपडेट कर रही है।

तलवार से कद्दू काटकर पूजन किया गया।