मंदसौर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उधारी के रुपए मांगने पर दंपति से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। जानकारी के अनुसार गांव गुडभेली बड़ी निवासी बाबूलाल पिता ताराचंद राठौर ने पिपलिया पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई कि राजू पिता रमेशचंद्र नायक शराब पीकर मेरे किराना की दुकान पर सामग्री लेने आया, जब मैंने पुरानी उधारी मांगी तो मारपीट की। बीच-बचाव करने आई मेरी पत्नी के साथ भी राजू ने मारपीट की। इससे मुझे सिर व पत्नी को पैर में चोटें आईं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद आरोपी राजू के खिलाफ धारा 294, 323, 506 आईपीसी में मामला दर्ज किया।