इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने मुख्य सरगना जसवंत सहित 8 सटोरियों को पकड़ा था।
- एसटीएफ की टीम ने पत्नी,भाई, पिता के खातों की भी मांगी जानकारी
- पुलिस को जांच में आईपीएल सट्टे में 60 लाख के लेन देन का पता चला
बेटी के नाम पर प्रॉपर्टी कारोबार की फर्म बनाकर सट्टे के काले धन को सफेद करने वाले सट्टा कारोबारी जयवंत लंके और उसके भाई ने सट्टा कारोबार से जुड़े कई अहम राज खोले हैं। आरोपी जयवंत ने बेटी के नाम पर जो फर्म बनाई थी, उसमें आईपीएल सट्टे की 60 लाख की राशि भी अलग-अलग मदों से आने की जानकारी पता चली है। इसे एसटीएफ ने फ्रीज करवा लिया है। वहीं, पत्नी, भाई, पिता और साले के बैंक खातों की जानकारी ली है। आरोपी जयवंत और उसके भाई जयेश का सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट पेश कर तीन दिन का ओर रिमांड लिया है।
एसटीएफ टीआई एम ए सैय्यद ने बताया कि बीते शनिवार को निरंजनपुर में वसुंधरा गोल्डन पाम बिल्डिंग व उषानगर एक्सटेंशन से आईपीएल का सट्टा संचालित करने वाले आरोपी जयवंत (35) लंके उसके भाई जयेश (37), पत्नी सोनाली लंके (32)और साले अमन जैन (28) स्कीम 71 को गिरफ्तार किया था। आरोपी जयवंत और जयेश एसटीएफ की पुलिस रिमांड पर थे। इन्हें सोमवार को दोबारा कोर्ट पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि सट्टे के काले धन को वह अपनी बेटी के नाम पर तैयार की गई फर्म वेदही इंटर प्राइजेज में कारोबार से आए रुपए दिखाकर सफेद कर रहा था। इस फर्म के खाते में आईपीएल शुरू होने के बाद से 60 लाख का ट्रांजेक्शन होना पता चला है। इसके अलावा इसकी पत्नी सोनाली, भाई जयेश और पिता व साले के बैंक खातों की भी डिटेल चेक की जा रही है। इनके कुछ अकाउंट आईसीआईसीआई बैंक व बैंक ऑफ इंडिया में भी होने पता चले हैं। जिन्हें बैंकों को पत्र लिखकर फ्रीज करवाया जा रहा है। आरोपियों की लिंक जिन बुकियों से जुड़ी थी उन तक भी टीम पहुंचने की कोशिश में जुटी है।