Mangalasutra slams woman’s neck in Ganj Bazaar, brother chases her | गंज बाजार में बाइक सवार ने महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र, भाई ने पीछा कर दबोचा

Mangalasutra slams woman’s neck in Ganj Bazaar, brother chases her | गंज बाजार में बाइक सवार ने महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र, भाई ने पीछा कर दबोचा


भिंड16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • गोहद के गंज बाजार में हुई वारदात

गोहद नगर के गंज बाजार में पशु अस्पताल के सामने से गुजर रही एक महिला के गले से एक बाइक सवार युवक ने उसका मंगलसूत्र झपट लिया। लेकिन महिला के भाई ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोहद थाना पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि शहर के वार्ड क्रमांक 36 सुभाष नगर निवासी लक्ष्मी पत्नी सुनील श्रीवास शनिवार को गोहद नगर के गंज बाजार में पशु अस्पताल के सामने से पैदल गुजर रही थी। तभी गोहद के झावलपुरा निवासी टिंकू तोमर पुत्र महाराज सिंह बाइक से गुजरा और उसने लक्ष्मी के गले में पहना हुआ मंगलसूत्र झपट लिया। वह जैसे ही बाइक से आगे भागना चाहा तभी महिला के भाई ने टिंकू को पकड़ लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर गोहद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी टिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर घर से समेट ले गए जेवरात समेत नगदी

दबोह थाना क्षेत्र के परेछा गांव में अज्ञात चोर एक घर से सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी समेट ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परेछा निवासी रामबिहारी (80) पुत्र पूरन सिंह बघेल ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात चोर उनके घर से सोने चांदी के जेवरात सहित 36 हजार रुपए नगदी समेट ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।



Source link