- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Youth Engaged In Helping The Needy, Do Not Take Cash, Plan To Distribute 51 Thousand Laddus On Deepawali In Mission Mithas
रतलाम8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
काटजू नगर में वितरण के लिए कपड़े पैक करते संस्था के सदस्य। फोटो राकेश पोरवाल
शहर के युवाओं ने सामाजिक कार्य करने की ठानी और रॉबिनहुड आर्मी संस्था से जुड़ गए। अब संस्था के जरिए सेवा गतिविधियां चला रहे हैं। संस्था की खासियत यह है कि संस्था सहयोग के लिए किसी से नकद राशि स्वीकार नहीं करती है। जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता खुद अपने बलबूते पर जरूरतमंदों की मदद में जुट जाते हैं। इस दीपावली पर संस्था के सदस्यों ने 2100 जरूरतमंदों को एक-एक जोड़ी ड्रेस भेट करने का ठानी है।
इसके लिए अभी से तैयारी में जुट गए हैं। कपड़े एकत्रित कर पैकिंग कर रहे हैं ताकि दीपावली के पहले इनका वितरण किया जा सके। वहीं मिशन मिठास के तहत दीपावली के त्योहार पर 51 हजार लड्डू बांटने की प्लानिंग भी बनाई है। जरूरतमंदों के घरों पर पहुंच कर दीपावली पर इनका वितरण हाेगा।
इसके लिए संस्था के नयन रायचंदानी, यश मित्तल, मुस्कान, विराग भंडारी, हर्ष पाल, इशान सहित विभिन्न सदस्य जुटे हुए हैं। वहीं मिशन मिठास के समन्वयक विजय शर्मा, रिदम सोनी, ध्रुव पाल, विक्की मईड़ा, अंकित परमार, मनीष मोदी, सहज सोनी, पुनीत कोठारी, सार्थक लाठी जुटे हैं। मिशन लक्ष्मी के समन्वयक खुशी अग्रवाल प्रियांशी भंडारी, निकिता विवाल, अर्पिता विवाल, रिचा पितलिया जुटी हुई हैं।
संस्था जरूरतमंदों की करती है सेवा
संस्था जरूरतमंदों की सेवा करती है। रतलाम ही नहीं बल्कि 12 देशों के 200 शहरों में समितियां कार्यरत हैं। संस्था के 60 हजार कार्यकर्ता सेवा गतिविधि से जुड़े हैं। संस्था खाने का अन्न का दाना व्यर्थ नहीं जाए तथा जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचे व जरूरतमंदों की विभिन्न प्रकार से सहायता करने के प्रोजेक्ट संचालित करती है।