नई महिंद्रा थार की डिलिवरी 1 नवंबर से होगी शुरू, 22 सप्ताह तक का है वेटिंग टाइम

नई महिंद्रा थार की डिलिवरी 1 नवंबर से होगी शुरू, 22 सप्ताह तक का है वेटिंग टाइम


Mahindra Thar की डिलिवरी 1 नवंबर 2020 से शुरू हो रही है.

महिंद्रा की थार (Mahindra Thar) इसी महीने लॉन्‍च हुई है और 1 नवंबर से इसकी डिलिवरी (Delivery) शुरू हो रही है. थार मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (Manual & Automatic Transmission) दोनों विकल्‍पों में उपलब्‍ध है. इसके सभी वेरिएंट में 4 व्‍हील ड्राइव सिस्‍टम दिया गया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 27, 2020, 5:52 AM IST

नई दिल्‍ली. महिंद्रा ने अपनी दमदार गाड़ी थार (Mahindra Thar) को इस महीने लॉन्च किया थ. अब 1 नवंबर से इसकी डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी. गाड़ी की शुरुआती कीमत (Starting Price) 9.80 लाख रुपये है. यह एएक्‍स (AX) और एलएक्‍स (LX) सीरीज में उपलब्ध है. इसके अलावा एलएक्‍स मेन्यूअल और एलएक्‍स ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में यह उपलब्ध है. एएक्‍स सीरीज को चार सीटर (4 Seater) और सात सीटर (7 Seater) लेआउट में ले सकते हैं, जिनमें सॉफ्ट टॉप, कन्वर्टिबल टॉप व हार्डटॉप है.

15 हजार से ज्‍यादा थार हो चुकी हैं बुक
महिंद्रा थार छह कलर ऑप्‍शन (Colour Options) में उपलब्‍ध है. इसमें रॉक बेज, एक्वामरीन, मिस्टिक कॉपर, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे शामिल हैं. इससे अधिक दिलचस्प बात यह है कि जब से कार लॉन्च हुई है, तब से कंपनी को 15 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं. कारवाले (Carwale) की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गाड़ी को 57 फीसदी ऐसे लोगों ने बुक किया है, जो पहले बार गाड़ी खरीद रहे हैं. यह भी बताया गया है कि इस गाड़ी के ऑटोमेटिक वर्जन (AT Version) के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग हुई है.

ये भी पढ़ें- अब इस देश जाना हुआ ज्‍यादा आसान, स्‍पाइसजेट शुरू कर रही है डायरेक्‍ट फ्लाइट्स सर्विसडिलिवरी का वेटिंग टाइम है 22 सप्‍ताह

नई महिंद्रा थार के लिए इंतजार करने का समय भी 4 से 22 सप्ताह के बीच बताया गया है. ऑटोमेटिक डीजल गाड़ी पर ज्यादा समय लगने के आसार हैं. यह गाड़ी डीजल और पेट्रोल दोनों ऑप्‍शंस में उपलब्ध है. थार में दिया गया 2.0-लीटर mStallion 150 TGDi पेट्रोल इंजन 5,000bpm पर 150bhp और 1,250-3,000rpm के बीच 300Nm का टॉर्क पैदा करता है. ऑटोमेटिक ऑप्शन 1,500-3,000,000rpm के बीच 320Nm का टॉर्क पैदा करता है. ग्राहक छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और छह-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑप्‍शंस में चुनाव कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच लोगों को नौकरी दे रहा है कृषि मंत्रालय! जानें सच्‍चाई

थार में 4 व्‍हील ड्राइव सिस्टम उपलब्‍ध
डीजल वेरिएंट 2.2 लीटर mHawk 130 इंजन से लैस है जो 3,750rpm पर 130bhp और 1,600-2,800rpm के बीच 300Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम हैं. सभी वेरिएंट में गाड़ी 4 व्‍हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है. इसमें उच्च और निम्न कटौती का गियर होता है. लॉन्चिंग के बाद नई महिंद्रा थार के लिए सोशल मीडिया पर खासा उत्साह देखा गया था.





Source link