पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सांकेतिक फोटो.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.
जबलपुर में बीते सोमवार को हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें भीड़भाड़ वाले इलाके में एक सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास करता पुलिस जवान दिख रहा है. इस पुलिस जवान को कार चालक अपनी वाहन के बोनट पर खसीटता नजर आ रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई ने मामले का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
देखें लाइव वीडियो
#WATCH A police personnel was dragged on the bonnet of a vehicle in Jabalpur after he attempted to stop it for violation of traffic rule. Case has been registered. (26.10.2020) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/GEFmNgJzbJ
— ANI (@ANI) October 26, 2020
चुनावी सरगर्मी के बीच नियमों का उल्लंघन
बता दें कि मध्य प्रदेश में इन दिनों विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर है. इसी बीच अलग अलग स्थानों पर लोगों की दबंगई और नियमों का उल्लंघन करने का मामला भी सामने आ रहा है. जबलपुर में हुई इस घटना को भी चुनावी सरगर्मी से जोड़कर ही देखा जा रहा है. हालांकि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्ती बरतते हुए न सिर्फ चालानी कार्रवाई की. बल्कि घटना के खिलाफ उसपर एफआईआर भी दर्ज की गई है.