Uma Boli, two former Chief Ministers active in the electoral arena – Congress could not manage its own house; Digvijay said – Your vote was sold for 6300 rupees | चुनावी मैदान में सक्रिय हुए दो पूर्व मुख्यमंत्री, उमा बोलीं- कांग्रेस खुद का घर नहीं संभाल पाई; दिग्विजय ने कहा- आपका वोट 6300 रुपए में बेचा

Uma Boli, two former Chief Ministers active in the electoral arena – Congress could not manage its own house; Digvijay said – Your vote was sold for 6300 rupees | चुनावी मैदान में सक्रिय हुए दो पूर्व मुख्यमंत्री, उमा बोलीं- कांग्रेस खुद का घर नहीं संभाल पाई; दिग्विजय ने कहा- आपका वोट 6300 रुपए में बेचा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Uma Boli, Two Former Chief Ministers Active In The Electoral Arena Congress Could Not Manage Its Own House; Digvijay Said Your Vote Was Sold For 6300 Rupees

ग्वालियर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनावी मैदान में सक्रिय हुए पूर्व दो मुख्यमंत्री

  • उमा भारती ने की भांडेर, ग्वालियर और दिमनी में चुनावी सभा
  • मुंगावली विधानसभा के मदऊखेड़ी पहुंचे दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को भांडेर, ग्वालियर और दिमनी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। दिमनी के रतीरामपुरा की सभा में उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस खुद का घर नहीं संभाल पाई। जिस नौजवान की वजह से आपने सरकार बनाई, उसका सम्मान रखना चाहिए था। वो यही कह रहे थे कि आपने जो वादे किए, उनको पूरा करो और आपने उनका अपमान किया। जो व्यक्ति 17 साल पहले बंटाढार सिंह बनके प्रदेश का बंटाढार कर चुके, आपने उनकी बात मानी।

कांग्रेस के विधायकों ने ही कांग्रेस की सरकार गिराई, लेकिन बीच (2018) में हल्का सा झटका जो हमें जोर से लगा, वह जरूरी था। हमें समझ में आ गया कि जनता भगवान होती है, हम भगवान नहीं। इससे जनता भी समझ गई कि इनसे अच्छे तो भाजपा वाले हैं।

उमा के प्रहार

  • कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया तो उनकी इज्जत बच गई। नहीं तो फ्लोर टेस्ट में विधानसभा में ही उनके 30 से 40 विधायक उधर से इधर आने वाले थे।
  • अब बीजेपी का उद्देश्य रामराज्य स्थापित करना है। जहां गरीब आदमी कुर्सी पर बैठा हो और कलेक्टर-एसपी हाथ जोड़कर खड़े हों।

आपका वोट 6300 रु. में बेचा है इनसे अपने पैसे मांगें : दिग्विजय

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मंगलवार काे पहली बार उपचुनाव में प्रचार के लिए मुंगावली विधानसभा के मदऊखेड़ी पहुंचे। यहां नुक्कड़ सभा में उन्होंने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें राज्यसभा सांसद ही बनना था तो कांग्रेस के पास दो सीटें थीं, उन पर बन जाते।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए ये पूर्व विधायक 35 करोड़ रुपए में बिके हैं। अब ये आपके पास पैसे और दारू लेकर आएंगे, मगर आपको 35 करोड़ रुपए का हिसाब मांगना है। इन्होंने आपका एक वोट 6300 रुपए में बेचा है। जब ये लोग आपके बीच आएं तो उनसे अपने हिस्से के पैसे मांग लेना। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग पोलिंग एजेंट तक को खरीदेंगे लेकिन आपको सतर्क रहना है।

दिग्विजय के तीर

  • कांग्रेस ने सिंधिया को क्या नहीं दिया, केंद्र में मंत्री बनाया, मगर इन्होंने अपना मान-सम्मान और स्वाभिमान तक बेच दिया।
  • शिवराज सिंह नेे किसानों का एक रुपया भी कर्ज माफ नहीं किया है और जो कमलनाथ सरकार में बिजली बिल कम हुए थे, उनको उल्टा बढ़ा दिया।



Source link