Bengaluru Police arrested few people in IPL Betting | IPL सट्टेबाजी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, बेंगलुरु से कई आरोपी गिरफ्तार

Bengaluru Police arrested few people in IPL Betting | IPL सट्टेबाजी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, बेंगलुरु से कई आरोपी गिरफ्तार


बेंगलुरू: आईपीएल सट्टेबाजी (IPL Betting) के मामले में  शहर के क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. क्रिकेट में सट्टेबाजी के अलग-अलग मामलों में यहां 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 2 लोंगों को सोमवार को मल्लेश्वरम इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) मैच पर सट्टा लगाया था.

यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा की Smile पर फिदा हो जाएंगे आप

पुलिस ने बताया कि ये दोनों सट्टा जीतने वालों को पैसे दे रहे थे जबकि हारने वालों से वसूली कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 13.5 लाख रुपये जब्त किए है. एक अन्य मामले में लोगों को क्रिकेट में सट्टा लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उससे 85,000 रूपये जब्त किये है.

इस साल आईपीएल सट्टेबाजी का ये पहला मामला नहीं हैं. जब से यूएई (UAE) में सीजन की शुरुआत हुई है तभी से देशभर के सट्टेबाज सक्रिय हो चुके हैं. पुलिस भी एक्शन के मूड में दिख रही है और इन आरोपियों पर शिकंजा कस रही है. पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराधियों में खौफ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.
(इनपुट-भाषा)





Source link