खंडवा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मांधाता उपचुनाव के दौरान 18 अक्टूबर को मूंदी में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा के दौरान किसान जीवन सिंह की कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन बड़वाह के कांग्रेस विधायक सचिन बिरला, विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण पटेल एवं समन्यवक रघु परमार ने किसान के घर ग्राम उटावद पहुंचकर परिजन को 1 लाख रुपए दिए थे। इस मामले में आचार संहिता का उल्लंघन की धारा 188 के तहत पुलिस ने सोमवार को तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की स्वयं निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त ऑबजर्वर ने पड़ताल की थी। टीआई अंतिम पवार ने बताया एफएसटी के आवेदन पर बड़वाह विधायक सचिन बिरला, सत्यनारायण पटेल और रघु परमार के खिलाफ धारा 188 आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया है।