One crore in leading college Four rooms will be made up of | अग्रणी महाविद्यालय में एक करोड़ रु. से बनेंगे चार कक्ष

One crore in leading college Four rooms will be made up of | अग्रणी महाविद्यालय में एक करोड़ रु. से बनेंगे चार कक्ष


रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अग्रणी शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) में 1 करोड़ से बनने वाले 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। कार्यक्रम में विधायक काश्यप ने कहा भाजपा गठबंधन सरकार ने देश की शिक्षा नीति में आमूलचूल परिवर्तन किया है। नई शिक्षा नीति देश के स्वरूप को बदलेगी। भविष्य में महाविद्यालय की भूमि को रिडेंसीफिकेशन के तहत उपयोग कर अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, शैलेंद्र डागा ने भी संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने निर्माण कार्य की जानकारी दी। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, अशोक पोरवाल, जयवंत कोठारी, निलेश गांधी, संतोष पोरवाल, राकेश परमार, वीरेंद्र वाफगांवकर, सुरेंद्र सुरेका, महेंद्र नाहर आदि उपस्थित रहे।



Source link