After four months in the Corona period, our recovery rate is now more than 90% | कोरोना काल में चार महीने बाद हमारा रिकवरी रेट अब 90% से ज्यादा

After four months in the Corona period, our recovery rate is now more than 90% | कोरोना काल में चार महीने बाद हमारा रिकवरी रेट अब 90% से ज्यादा


रतलाम12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • चिंता : 3 दिन में सिर्फ 17 पॉजिटिव ही मिले, त्योहार पर सैंपलिंग से कतरा रहे लोग

कोरोना काल में अक्टूबर में सुखद खबर मिली है। रतलाम का रिकवरी रेट 90% से ज्यादा पर पहुंच गया है। ऐसा चार महीने बाद हुआ है। इधर, त्योहार के चलते अब लोग सैंपलिंग से कतराने लगे हैं, जोकि चिंता की बात है। दशहरा होने के कारण बीते दो दिन में 20 पॉजिटिव भी सामने नहीं आ सके हैं। रतलाम का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। अक्टूबर में रोज औसतन 17 लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं। इधर, मंगलवार को रिकवरी रेट 90.45% पर पहुंच गया था। कोरोना काल में मई महीने के बाद ऐसा हुआ। सितंबर के महीने में रिकवरी रेट 70 से 80 प्रतिशत के बीच रहा था। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जून के महीने में थी, 11 जून को रिकवरी रेट 47.06 प्रतिशत पर आ गया था।

त्योहार के चार दिन… 73% तक कम हो गई सैंपलिंग
दिनांक सैंपल

20 अक्टूबर 384
21 अक्टूबर 379
22 अक्टूबर 380
23 अक्टूबर (सप्तमी) 313
24 अक्टूबर (अष्टमी, नवमी) 303
25 अक्टूबर (नवमी, दशहरा) 164
26 अक्टूबर (दशहरा) 100
27 अक्टूबर 377

पड़ोसी शहरों से हम अब भी हम पीछे

जिले का रिकवरी रेट भले ही 90 प्रतिशत से ज्यादा पर पहुंच गया हो, लेकिन पड़ोसी शहरों के मुकाबले अभी भी हम सबसे पीछे हैं। उज्जैन का रिकवरी रेट 92.57, मंदसौर का 94.20, झाबुआ का 93.38, धार का 92.69 है।

^त्योहार पर कम लोग सैंपल देने के लिए पहुंचे हैं। इसके कारण सैंपलिंग में अंतर आ रहा है। रिकवरी रेट अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही लगातार बढ़ रहा है। डॉ. गौरव बोरीवाल, एपेडेमियोलॉजिटिस्ट, रतलाम

अच्छी खबर : पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने की तैयारी

रतलाम | चिकित्सा फील्ड में कॅरियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब रतलाम मेडिकल कॉलेज से भी टेक्निशियन, हेल्थ इंस्पेक्टर तैयार हो सकेंगे। कॉलेज ने पैरामेडिकल कोर्स के लिए आवेदन किया है। मेडिकल कॉलेज में अब तक एमबीबीएस की पढ़ाई हो रही है। इसी के साथ अब कॉलेज प्रबंधन पैरामेडिकल काेर्स शुरू करवाने की तैयारी में है। पैरामेडिकल कोर्स को कई विद्यार्थी पसंद करते हैं। इसे आजकल विद्यार्थी वैकल्पिक कॅरियर के रूप में अपना रहे हैं। ^हमने बुधवार को 85 सीटों के लिए आवेदन कर दिया है। फीस भी जमा कर दी है। अब निरीक्षण होगा, इसके बाद अनुमति का फैसला होगा। डॉ. शशि गांधी, डीन, मेडिकल कॉलेज, रतलाम

कोरोना से 56वीं मौत : अलकापुरी के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

रतलाम | जिले में कोरोना से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को अलकापुरी के एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। ये जिले में कोरोना से 56वीं मौत है। बुधवार को अलकापुरी निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता (73) की मौत हो गई। उन्हें 19 अक्टूबर को भर्ती किया गया था। अक्टूबर के 28 दिन में अब तक 16 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। सितंबर में 20 लोगों की मौत हुई थी। 5 नए पॉजिटिव : बुधवार को 5 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। नए संक्रमितों में टीचर कॉलोनी बाजना के 42 वर्षीय पुरुष, नई आबादी डेलनपुर के 80 वर्षीय पुरुष, शिवशंकर कॉलोनी के 60 वर्षीय पुरुष, श्रद्धा नगर के 29 वर्षीय पुरुष व ब्राह्मणों का वास की 54 वर्षीय महिला शामिल है। अब कुल संक्रमित 2248 हो गए हैं।​​​​​​​



Source link