IPL 2020: ग्रीम स्वान बोले-गेल के आते ही बदल गई पंजाब की टीम, लेकिन जीतेगी राजस्थान

IPL 2020: ग्रीम स्वान बोले-गेल के आते ही बदल गई पंजाब की टीम, लेकिन जीतेगी राजस्थान


IPL 2020: ग्रीम स्वान ने राजस्थान पर लगाया दांव

आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब (Rajasthan Royals vs Kings XI Punjab) की टक्कर होगी, दोनों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 30, 2020, 3:49 PM IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 अब अपने रोमांच के चरम पर पहुंच चुका है. 49 मैच होने के बाद अबतक महज एक ही टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि सिर्फ चेन्नई ऐसी टीम है जो इस रेस से बाहर हो चुकी है. इसके अलावा 6 अन्य ऐसी टीमें हैं जो प्लेऑफ की 3 और पोजिशन के लिए लड़ रही हैं. प्लेऑफ की इस रेस का सबसे अहम मुकाबला शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. इन दोनों ही टीमों के लिए ये मैच जीतना जरूरी है क्योंकि एक हार दोनों ही टीमों को बड़ा झटका दे सकती है. इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने बड़ी बात कही है. ग्रीम स्वान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा कि राजस्थान के विदेशी खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा करना होगा और यही पंजाब के खिलाफ उसकी जीत की स्क्रिप्ट लिखेगा.

स्वान ने लगाया राजस्थान रॉयल्स पर दांव
ग्रीम स्वान ने विश्वास जताया कि राजस्थान रॉयल्स के चार विदेशी खिलाड़ी- स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर अगर चल गए तो किंग्स इलेवन पंजाब को हराया जा सकता है. स्वान ने कहा, ‘इसमें कोई दो राय नहीं है कि किंग्स इलेवन पंजाब एक मजबूत टीम है, जबसे क्रिस गेल टीम में आए हैं किंग्स इलेवन एक अलग ही टीम नजर आ रही है. राजस्थान रॉयल्स को अपने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा रखना होगा. बटलर, स्टोक्स, स्मिथ और आर्चर को बेखौफ क्रिकेट खेलना होगा. अंत में अगर ये खिलाड़ी मैच नहीं जिता पाए तो राहुल तेवतिया इस टीम को मैच जिताएंगे.’

राजस्थान रॉयल्स के विदेशी खिलाड़ी रहे हैं फ्लॉपबता दें आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के तीन विदेशी खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. बेन स्टोक्स ने जरूर पिछले मुकाबले में शानदार शतक ठोक टीम को जीत दिलाई लेकिन बटलर और स्मिथ की फॉर्म चिंता का विषय है. जोफ्रा आर्चर ने जरूर अपनी दमदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट में बरकरार रखा हुआ है.





Source link