ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 गेंद पर 72 रन बनाए. (फोटो साभार @ChennaiIPL)
आईपीएल 2020 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) को ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के रूप में मैचविनर मिल गया है. 23 साल के गायकवाड़ ने केकेआर (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 72 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 30, 2020, 5:57 AM IST
आईपीएल 2020 में गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ. कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 172 रन बनाए. धोनी के सुपरकिंग्स ने इसके जवाब में 4 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया. यह चेन्नई की पांचवीं जीत है. अब उसके 13 मैचों में 10 अंक हो गए हैं. अगर वह अपना आखिरी मैच जीत ले तो उसके 12 अंक हो जाएंगे. हालांकि, इसके बावजूद उसके प्लेऑफ की संभावना नहीं है.
केकेआर पर चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में ऋतुराज गायकवाड़ ने अहम भूमिका बनाई. वे शेन वॉटसन के साथ ओपनिंग करने उतरे. केकेआर के बेहतरीन आक्रमण के सामने वॉटसन संघर्ष करते नजर आए, लेकिन दूसरे छोर पर ऋतुराज को कोई परेशानी नहीं हो रही थी. यही कारण है कि जब वॉटसन और ऋतुराज ने 15-15 गेंदें खेली थीं तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के सामने 13 और भारतीय बल्लेबाज के सामने 19 रन दर्ज थे. इसी तरह पावरप्ले खत्म होने पर गायकवाड़ 26 और वाटसन 13 रन बनाकर नाबाद थे.
As you search for your BP tablets, here’s a sweet pic of Rutu! #Yellove #WhistlePodu #WhistleFromHome #CSKvKKR pic.twitter.com/oXyF9IaJTG
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 29, 2020
23 साल के ऋतुराज गायकवाड़ 18वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर दिलस्कूप शॉट खेलते हुए आउट हुए. वे जब पैवेलियन की ओर लौट रहे थे तब चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 140 रन था. चेन्नई को उस समय 16 गेंद में 33 रन बनाने थे और क्रीज पर सैम करन मौजूद थे. गायकवाड़ की जगह मैदान पर उतरे रवींद्र जडेजा ने भी बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
Our Lion holding the Lion Kalvettu finally! #WhistlePodu #WhistleFromHome #Yellove #CSKvKKR pic.twitter.com/e99ZkIZ6GX
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 29, 2020
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. इस वजह से उन्हें अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले कहीं ज्यादा समय तक क्वारंटाइन रहना पड़ा. इसी कारण वे शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए. कुछ मैचों के बाद उन्हें मौका मिला और उन्हें मिडिलऑर्डर में उतारा गया. इस बीच चेन्नई की टीम लगातार मुकाबले हारते हुए प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे आ गई.
टीम के खराब प्रदर्शन से परेशान एमएस धोनी ने एक मैच के बाद कहा कि उनकी टीम के युवाओं में वह स्पार्क नहीं है कि उन्हें मौका दिया जाए. धोनी ने यह जवाब उस सवाल के जवाब में दिया था कि वे लगातार सीनियरों को तो मौका दे रहे हैं लेकिन युवाओं को नहीं. धोनी के युवाओं में स्पार्क नहीं दिखने संबंधी जवाब के बाद आलोचना हुई थी. अब ऋतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन ने भी धोनी को फिर से सोचने के लिए जरूर मजबूर कर दिया होगा.