हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा ने बेटे अगस्त्य के साथ शेयर की बेहद क्यूट तस्वीर

हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा ने बेटे अगस्त्य के साथ शेयर की बेहद क्यूट तस्वीर


नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों आईपीएल 2020 टूर्नामेंट में मशगूल हैं, और मैदान में काफी धमाल मचा रहे हैं. दूसरी तरफ उनकी मंगेतर और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) भारत में अपने बेटे अगस्त्य के साथ कुछ खुशनुमा पल बिता रही हैं.

यह भी पढ़ें- Racism के खिलाफ लड़ाई में डिविलियर्स की अनोखी पहल, कोहली और चहल ने भी दिया साथ

गौरतलब है कि अगस्त्य (Agastya) का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ था. और अब ठीक 3 महीने का हो चुका है. इस मौके को नताशा ने बेहद खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया है. एक क्यूट फोटो के जरिए उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया है.

इससे ठीक 5 दिन पहले नताशा ने अपने बेटे के साथ बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें अगस्त्य अपने मां के साथ शरारत कर रहा है. इस वीडियो को केएल राहुल समेत कई जाने माने लोगों ने पसंद किया था.

हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा के साथ दुबई में सगाई कर ली थी. इस कपल ने मई के महीने में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. नताशा स्टैनकोविच पेशे से मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ‘सत्याग्रह’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’  जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है. नताशा सर्बिया की नागरिक हैं.





Source link