दैनिक भास्कर
Jun 25, 2020, 07:02 AM IST
महिदपुर. क्षेत्र के 24 गांवों में ओलावृष्टि से खराब फसलों के लिए की राहत राशि स्वीकृत होने से किसानों ने हर्ष जताया। इसके प्रमाण पत्र किसानों को वितरण किए गए।
ग्राम खेडाखजुरिया में राहत राशि के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बहादुरसिंह चौहान थे। अध्यक्षता झारड़ा मंडल अध्यक्ष तेजूसिंह चौहान ने की। तिलकराज कालरा ने बताया कि महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में ओलावृष्टि के कारण रबी की फसलें गेहूं, धनिया आदि पूर्ण नष्ट हो गई थी। इसका विधायक चौहान के प्रयास से नुकसान हुई फसलों का सर्वे किया गया था। इसमें 8 करोड़ 55 लाख रुपए की राहत राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। किसानों को संबोधित करते हुए विधायक चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार किसानों के साथ है। भविष्य में यदि ऐसी कोई परिस्थिति आएगी तो मैं और प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में तहसीलदार राजेन्द्र गुहा, नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया, पुलकित जैन, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पदमसिंह पटेल, सरपंच प्रेम माली, शिवनारायण, जगदीश, प्रकाशसिंह, देवीसिंह आलाखेड़ा, मंडी डायरेक्टर चत्तरसिंह आदि मौजूद थे।