विराट कोहली
IPL 2020: मुंबई इंडियंस के हाथों हार के बाद भी विराट कोहली की टीम का आखिरी चार में पहुंचना लगभग तय है. उन्हें बाकी बचे दो मैच में से सिर्फ में एक में जीत की जरूरत है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 29, 2020, 3:02 PM IST
टॉप पर पहुंचने की उम्मीद
कोहली ने कहा कि आखिरी दो मैच जीतकर उनकी टीम शीर्ष दो में जगह बना सकती है. उन्होंने कहा ,‘कुछ टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जल्दी करती हैं तो कुछ गलत समय पर खराब खेल जाती है. अंकतालिका को देखें तो निचले हाफ की टीमें काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. हमें दो मैच और खेलने हैं और दोनों जीतकर हम शीर्ष दो में रह सकते हैं .’
आखिरी 5 ओवर में खराब बैटिंगकोहली ने कहा ,‘आखिरी पांच ओवरों में अजीब सी बल्लेबाजी रही. हमारे शॉट सीधे उनके फील्डर के पास जा रहे थे. मैदान पर ऐसा होता है. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और आखिरी पांच ओवर में हम 20 रन पीछे रह गए .’
जीत पर क्या बोले पोलार्ड
मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 79 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा ,‘ हालात जो भी हो, उसने बार बार अच्छा प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से वह काफी दुखी होगा लेकिन मुझे लगता है कि वह चयन के काफी करीब है .’