IPL 2020: मुंबई ने बैंगलोर को पांच विकेट से हराया
आईपीएल 2020 के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore) को 5 विकेट से हरा दिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 29, 2020, 6:05 AM IST
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए, जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. आपको बता दें इस मुकाबले में बैंगलोर की ओपनिंग मुंबई से काफी अच्छी रही, जोशुआ फिलिपी और देवदत्त पड्डिकल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन इसके बावजूद बैंगलोर पर मुंबई ने आसान जीत दर्ज की, क्या रही इसकी वजह, आइए बताते हैं आपको.
विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी
विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी आरसीबी की हार की सबसे बड़ी वजह रही. कोहली जब क्रीज पर आए थे तो बैंगलोर के पास अच्छी शुरुआत थी. फिलीपी और पड्डिकल के बीच 47 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन विराट के आते ही रन रेट गिर गया. विराट कोहली बिलकुल भी सेट नहीं हो पाए और 14 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए. बुमराह ने विराट कोहली का विकेट लिया.
विराट कोहली की खराब बल्लेबाजी