इससे पहले बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा देवदत्त पड्डिकल ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. वहीं मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके. बैंगलोर को ओपनर जोशुआ फिलिपे और देवदत्त पड्डिकल ने गजब की शुरुआत दिलाई. दोनों युवा बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 54 रन ठोक डाले. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. फिलिपे को 33 रनों के स्कोर पर राहुल चाहर ने स्टंप आउट कराया. बैंगलोर ने पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 88 रन बनाए. ओपनर देवदत्त पड्डिकल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में अर्धशतक ठोका. पड्डिकल की शानदार पारी के दौरान विराट कोहली ने काफी संघर्ष किया और वो 14 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए. जसप्रीत बुमराह ने उनका विकेट चटकाया. इसके बादा डिविलियर्स और पड्डिकल के बीच 4 ओवर में 36 रनों की साझेदारी हुई लेकिन 16वें ओवर में पोलार्ड ने इस साझेदारी को तोड़ दिया. डिविलियर्स ने 15 रनों की पारी खेली. इसके बाद 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में शिवम दुबे और उसके बाद पड्डिकल को आउट कर बैंगलोर को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिपे, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, डेल स्टेन