DC vs MI Live Score, IPL 2020: प्लेऑफ से एक जीत दूर दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस का करेगी सामना

DC vs MI Live Score, IPL 2020: प्लेऑफ से एक जीत दूर दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस का करेगी सामना


DC vs MI Live Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स के बेहद जरूरी है जीत

IPL 2020, Delhi Capitals (DC) vs Mumbai Indians (MI) Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जीत चाहिए


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 31, 2020, 2:07 PM IST

दुबई. आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं जिसमें पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है.  12 मैचों में आठ जीत के साथ मुंबई इंडियंस के 16 अंक है और वह अंकतालिका में पहले स्थान पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के 12 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक है और वह तीसरे स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स के भी 14 अंक है लेकिन बेहतर नेटरनरेट के कारण वह दूसरे स्थान पर है. मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम हैं वहीं दिल्ली इसके काफी करीब है. एक जीत दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचा देगी.

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स इस एक जीत के लिए पिछले तीन मैचों में संघर्ष करती दिखी. दिल्ली ने दो हफ्ते पहले चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट में दूसरी बार मात दी थी, वह टीम जिसने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को तीन बार हराया था. क्वालिफाय़र में चेन्नई के हाथों मिली हार के कारण ही दिल्ली का सफर खत्म हो गया था.





Source link