ExoLife के तहत लॉन्च किया एंटी-पॉल्यूशन फेस मास्क
संक्रमण से बचने के लिए GoZero मोबिलिटी ने अपने सब-ब्रांड “एक्सोलाइफ” (ExoLife) के तहत एंटी-पॉल्यूशन फेस मास्क लॉन्च करने की घोषणा की.
लंबे समय तक चलने मास्क 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करता है और इसे 50 बार धोकर दोबारा उपगोद कर सकते हैं. अतिरिक्त आराम के लिए इसमें सॉफ्ट इलास्टिक लूप्स दी हुए हैं.
सांस लेने में बेहद आरामदायक- हाल ही में लॉन्च किए गए एक्सोलाइफ एंटी-पोल्यूशन फेस मास्क के बारे में बताते हुए GoZero मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अंकित कुमार ने कहा कि आज दुनिया जिस महामारी का सामना कर रही है उसके कारण मास्क को नियमित रूप से पहनना जरूरी हो गया है. ये एंटी डस्ट मास्क को पहनने के बाद भी व्यक्ति आसानी से सांस ले सकता है और इनका रखरखाव भी काफी आसान हैं.
ये भी पढ़ें : 118 साल के इतिहास में पहली बार Triumph Tiger ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकल, कीमत 2.5 लाख रु. से भी ज्यादाइतनी रहेगी मास्क की कीमत- दो (2) ExoLife मास्क के पैक की कीमत 249 रूपये है और पांच (5) के पैक की कीमत 349 रूपये है. अंकित ने बताया कि ये मास्क सिर्फ Amazon और हमारी आधिकारिक वेबसाइट तक सीमित नहीं है बलिक ये प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे. हम इन मास्क को पूरे भारत में मौजूद अपने सभी Gozero स्टोर्स पर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं.
गौरतलब है कि Gozero मोबिलिटी इलेक्ट्रिक साइकिल के सबसे तेजी से बढ़ते और नवीन निर्माताओं में से एक है.
First published: June 26, 2020, 5:50 AM IST