IPL 2020: ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक
चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई
- News18Hindi
- Last Updated:
November 1, 2020, 8:13 PM IST
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के लिए भले ही आईपीएल 2020 बेहद खराब रहा हो और वो पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई लेकिन इसके बावजूद उसने सीजन खत्म होते-होते एक ऐसे खिलाड़ी को पाया है जो कि हीरा है हीरा. एक ऐसा खिलाड़ी जिसके अंदर क्लास है, एक ऐसा खिलाड़ी जो बड़ी पारियां खेलने का दम रखता है. एक ऐसा बल्लेबाज जो अकेले मैच जिता सकता है. बात हो रही है ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की, जिसने इस सीजन में कोरोना वायरस को मात दी, कप्तान धोनी को गलत साबित किया और फिर सीजन खत्म होते-होते वो कारनामा किया जो चेन्नई सुपरकिंग्स का कोई बल्लेबाज आजतक नहीं कर सका.
ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आखिरी लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से हराया और इस जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad). चेन्नई सुपरकिंग्स के इस खिलाड़ी ने नाबाद 62 रन बनाए और साथ ही फाफ डुप्लेसी और अंबाती रायडू के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां भी की. गायकवाड़ ने आईपीएल 2020 में लगातार तीन अर्धशतक ठोके. गायकवाड़ ने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 65, केकेआर के खिलाफ 72 और अब पंजाब के खिलाफ नाबाद 62 रनों की पारी खेल अर्धशतकों की हैट्रिक लगाई. गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स के पहले खिलाड़ी हैं जिसने लगातार तीन 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है.
ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक