दोहरे अंकों में बढ़ी हीरो की मोटरसाइकिल-स्कूटर बिक्री
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि सालाना आधार (Year on Year) पर हमने अक्टूबर 2020 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की बिक्री में 34.77 फीसदी का शानदार उछाल दर्ज किया है. कंपनी ने बताया कि त्योहारी सीजन में रूरल और सेमी-अर्बन मार्केट (Rural & Semi-Urban Markets) से मांग में उछाल के कारण बिक्री में दोहरे अंकों में इजाफा हुआ है. इस दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार (Domestic Markets) में 7,91,137 वाहनों की थोक बिक्री की है. कंपनी को दिवाली के दौरान भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- युवराज सिंह अब बिजनेस की पिच पर करेंगे धुआंधार बैटिंग, इन स्टार्टअप में लगाएंगे मोटी रकमअक्टूबर में हीरो ने 15,711 टू-व्हीलर्स किए एक्सपोर्ट
कंपनी ने सितंबर 2020 में 6,97,293 टू-व्हीलर्स की बिक्री थी, जो अगस्त में 5,68,647 वाहन रही थी. कंपनी ने लॉकडाउन में ढील मिलने पर 5 मई से हरियाणा (Haryana) और उत्तराखंड (Uttarakhand) की फैक्ट्रियों में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी थी. निर्यात (Export) को मिलाकर कंपनी ने अक्टूबर के दौरान बिक्री में कुल 32.5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया. वहीं, सिर्फ स्कूटर के मामले में ये वृद्धि 59.6 फीसदी रही. हीरो का निर्यात अक्टूबर में 28.14 फीसदी बढ़ा. इस दौरान कंपनी ने 15,711 टू-व्हीलर्स निर्यात किए.
ये भी पढ़ें- पटरी पर लौट रही इकोनॉमी! आम आदमी से लेकर मोदी सरकार को भी खुश कर देंगे ये आंकड़े
हीरो ने सभी वाहनों की कीमत में की 2 फीसदी बढ़ोतरी
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लोग निजी वाहन से सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों का रुझान खासतौर पर मोटरसाइकिल को लेकर काफी सकारात्मक रहा है. साथ ही सरकारी की नीतियां भी बाजार को सपोर्ट कर रही हैं. सप्लाई चेन में भी दिक्कतें अब काफी कम हो गई हैं. वहीं, देश में लोग त्योहारी सीजन में खरीदारी करना पसंद भी करते हैं. इन सभी कारणों से कंपनी की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. बता दें कि कंपनी ने अपने सभी वाहनों की कमीत में 2 फीसदी का इजाफा कर दिया है.
ये भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच देश ने बना डाला नया रिकॉर्ड, अक्टूबर में हुए 200 करोड़ के UPI Transactions
रॉयल एनफील्ड की बिक्री में दर्ज हुई 7 फीसदी गिरावट
बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने कहा है कि अक्टूबर 2020 में उसकी कुल बिक्री 7 फीसदी कम होकर 66,891 यूनिट पर आ गई. कंपनी ने कहा कि उसने अक्टूबर 2019 में 71,964 वाहनों की बिक्री की थी. कंपनी की घरेलू बिक्री इस दौरान साल भर पहले की 67,538 बाइक से 7 फीसदी कम होकर 62,858 यूनिट पर आ गई. इसी तरह कंपनी का निर्यात अक्टूबर 2020 में साल भर पहले के 4,426 यूनिट से 9 फीसदी कम होकर 4,033 यूनिट पर आ गया.