धारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- आहू पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ आयाेजन
धार के समीप आहू पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में समाज के संत आचार्य विद्यासागरजी एवं गणनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी का अवतरण दिवस शनिवार को मनाया गया। इसी दिन मंतुन्गिरी के प्रणेता आचार्य भारतसागरजी महाराज का आचार्य पद रोहण दिवस भी मनाया गया।
पार्श्वनाथ महामंडल विधान का आयोजन भी हुआ : मंगल अवसर पर सुख और शांति के लिए पार्श्वनाथ महामंडल विधान का आयोजन हुआ। विधान शांतिधारा के लाभार्थी सरोज राजेश जैन एवं पद्मा पवन जैन गंगवाल आरती के लाभार्थी डीके जैन नगरपालिका, आचार्य विद्यासागरजी महाराज के चित्र का अनावरण व पूजन के लाभार्थी सुशीला विमलचंद्र जैन शास्त्री, आचार्य भारतसागर जी के चित्र का अनावरण व पूजन के लाभार्थी तुभ्यम प्रेरित जैन गंगवाल रहे।
सुशीला जैन ने मंडल विधान की धार्मिक क्रिया भी कराई। अनुपन जैन ने शांति धारा मंत्रोचारण से करवाया। हेमंत जैन, प्रीतम जैन, चंद्रप्रकाश गंगवाल का सहयोग रहा। जानकारी आशु तुभ्यम गंगवाल ने दी।