मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस विधायक के खिलाफ पुलिसकर्मियों को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि बड़ा मलहरा में कमलनाथ कीहुई चुनावी सभा में चरण सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हुए. इसके बाद यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया.
इन धाराओं के तहत दर्ज की प्राथमिकी
उन्होंने बताया कि छतरपुर के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ 30 अक्टूबर को भादंवि की धारा 147 (दंगा), धारा 353 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन से डराने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
कांग्रेस ज्वॉइन करने की वजह से दर्ज हुई FIR?एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में प्रचार अभियान में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं के कुछ वाहनों को रोकने के बाद विवाद शुरू हुआ. इसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों को धमकी दी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने हालांकि आरोप लगाया कि बड़ा मलहरा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 28 अक्टूबर को हुई चुनावी सभा में चरण सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हुए. इसके बाद यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया. यादव बसपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. उन्होंने कहा कि यादव के खिलाफ मामला दर्ज करना चतुर्वेदी और अन्य लोगों को उपचुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने का एक प्रयास था. पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपी चार लोगों में यादव भी शामिल है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बड़ा मलहरा सहित 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार 3 नवंबर को मतदान होना है.