IPL 2020: क्या क्रिस गेल ले रहे हैं संन्यास?
क्रिस गेल (Chris Gayle) को किंग्स इलेवन पंजाब ने महज 7 मैचों में मौका दिया और उन्होंने 41.14 की दमदार औसत से 288 रन ठोके
- News18Hindi
- Last Updated:
November 2, 2020, 6:01 PM IST
क्रिस गेल ने संन्यास ले लिया?
क्रिस गेल ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘कृपया आईपीएल देखना जारी रखें भले ही मेरा सीजन खत्म हो गया है. थैंक यू.’ गेल के इस ट्वीट के बाद फैंस को लगा कि यूनिवर्स बॉस ने संन्यास ले लिया है और वो अब आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे. कई फैंस ने उनसे रिटायरमेंट के संबंध में सवाल भी पूछे.
हालांकि सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता, क्योंकि क्रिस गेल खुद कह चुके हैं कि वो अभी कई और साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं.
क्या क्रिस गेल संन्यास ले रहे हैं?
IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स के बाहर होते ही शेन वॉटसन ने लिया संन्यास
क्रिस गेल का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन
बता दें क्रिस गेल को पंजाब ने महज 7 मुकाबलों में मौका दिया और उन्होंने 41.14 की दमदार औसत से 288 रन ठोके. इस दौरान गेल ने 3 अर्धशतक लगाए, जिसमें से एक मुकाबले में वो राजस्थान के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट हुए. गेल ने महज 7 मैचों में 23 छक्के लगाए और उन्होंने आईपीएल 2020 में ही अपने टी20 करियर के 1000 छक्के भी पूरे किये.