- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- More Than 45 Lakh Cash Recovered From Three Different Places In Surkhi In 72 Hours, Voting To Be Held Tomorrow
सागर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कार्रवाई के बाद पूछताछ करती पुलिस।
- – शनिवार को जब्त हुए थे 36.95 लाख
- – 24 घंटे में जब्त किए गए पांच लाख रुपए
- – सोमवार शाम पकड़े दो लाख
मध्यप्रदेश उपचुनाव में हाईप्रोफाइल सीट सुरखी विधानसभा वोटिंग के पहले चर्चा में है। यहां पिछले 72 घंटों में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह कार्रवाई की। इस दौरान 45 लाख रुपए से ज्यादा नकदी बरामद की गई है। पिछले 24 घंटे में ही पांच लाख से ज्यादा का कैश जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत और कांग्रेस की पारुल साहू के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशी दल बदलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
वोटिंग के पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए हर तरह का जतन जारी है। पिछले तीन दिन में सुरखी विधानसभा सीट के तहत 45 लाख रुपए से ज्यादा नकदी जब्त हुई है। आशंका जताई जा रही है कि ये नोट चुनाव में शराब या पैसा बांटने के लिए ले जाए जा रहे थे। चुनाव के दौरान पुलिस जांच अभियान चला रही है। पुलिस को आशंका है कि इस दौरान प्रत्याशी वोटरों को रिझाने के लिए पैसों का उपयोग कर सकते हैं। कुछ जगहों से अवैध शराब भी जब्त हुई है।
ऐसे की गई कार्रवाई
सुरखी उपचुनाव के नोडल एडिशनल एसपी बीना विक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार शाम तीन घंटे के अंदर बम्होरी तिराहे पर तीन वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 36 लाख 95 हजार रुपए जब्त किए। यह रकम सत्यम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर दिनेश कुमार जैन के पास से जब्त की गई। इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है।
– सिविल लाइंस पुलिस टीम ने बगैर नंबर की बाइक सवार दो युवकों से दो लाख 48 हजार रुपए जब्त किए।
– रविवार रात रानगिर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से तीन लाख 5 हजार रुपए जब्त किए गए।
– सोमवार शाम तालचिरी इलाके से 2 लाख रुपए कैश पकड़ा गया।
तैयारियों में जुटे अधिकारी
एफएसटी, एसएसटी की टीमें सागर और केरल पुलिस के साथ उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जुटी हैं। सोमवार को मतदान दलों की रवानगी हो गई। कलेक्टर दीपक सिंह, एसपी अतुल सिंह, एडिशनल एसपी बीना विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी सागर विक्रम कुशवाहा मतदान की तैयारियों में जुटे हैं।
केरल से आई तीन कंपनियां
एएसपी बीना विक्रम सिंह के मुताबिक वोटिंग के दिन करीब 1300 जवान और पुलिस अफसर ड्यूटी पर रहेंगे। केरल से तीन कंपनियां बुलाई गई हैं।
कहां से आया इतना नकदी
पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है, लेकिन सवाल ये है कि जब चुनाव नजदीक होता है, तो बड़ी मात्रा में कैश पुलिस बरामद करती है। अब भी सवाल है कि इतना नकदी आया कहां से? हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।