पलेरा17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- परिजन ने कहा- मृतिका के शरीर पर नीले निशान दिखाई दे रहे हैं
पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम भदर्रा में एक नवविवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन फंदे से शव उतारकर आनन-फानन में महिला को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं नवविवाहिता की मौत होने पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ग्राम भदर्रा में 22 साल की खुशबू अहिरवार ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की संदिग्घ मौत की जानकारी पुलिस को मिली।
जिस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पंचनामा बनाकर पीएम कराया। वहीं ग्राम चंद्रपुरा तहसील रहली निवासी जिला सागर के निवासी मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुशबू का पति दिल्ली से आया था। इस दौरान उसने मानसिक एवं शारीरिक रूप प्रताड़ित किया था। इसके बाद यह घटना सामने आई। परिजनों का कहना है कि मृतिका के शरीर पर नीले निशान दिखाई दे रहे हैं।
पलेरा थाना प्रभारी अमित साहू का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतिका को फांसी के फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसके पहले पुलिस को सूचित नहीं किया गया। नवविवाहिता होने के कारण जांच तहसीलदार कमलेश कुशवाह के पास है। जांच में जो निकलकर आएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।