सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी की देशभक्ति पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने साध्वी पर किया पलटवार madhya pradesh politics bjp mp sadhvi pragya thakur questions rahul gandhi patriotism on india-china issue nodmk8 | bhopal – News in Hindi

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी की देशभक्ति पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने साध्वी पर किया पलटवार madhya pradesh politics bjp mp sadhvi pragya thakur questions rahul gandhi patriotism on india-china issue nodmk8 | bhopal – News in Hindi


बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चीन के बहाने राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाए हैं (फाइल फोटो)

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने कांग्रेस और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में ना तो सभ्यता है ना ही संस्कार, इसलिए इनके अंदर राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी? जो दो देशों की सदस्यता लेकर बैठा हो उसमें राष्ट्रभक्ति नहीं आ सकती

भोपाल. चीन (China) को लेकर जारी तनातनी और सियासी घमासान के बीच बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े किए गए हैं. साध्वी प्रज्ञा (Pragya Thakur) ने अपने एक बयान में चाणक्य का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति कभी राष्ट्रभक्त (Patriotism) नहीं हो सकता. उन्होंने कांग्रेस और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में ना तो सभ्यता है ना ही संस्कार, इसलिए इनके अंदर राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी? जो दो देशों की सदस्यता लेकर बैठा हो उसमें राष्ट्रभक्ति नहीं आ सकती. साध्वी प्रज्ञा ने यह बयान चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के बयानों के संदर्भ में दिया.

बता दें कि इस वक्त राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से डोनेशन मिलने के मामले में बीजेपी, कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमलावर है. इसी कड़ी में भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने राहुल गांधी की देशभक्ति को कठघरे में खड़ा किया है.

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर कांग्रेस का पलटवार
साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने राहुल गांधी की राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े करने वाले बयान पर कहा कि साध्वी प्रज्ञा अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं. बीजेपी नेताओं को साध्वी प्रज्ञा का इलाज कराना चाहिए. इस बीच बीजेपी ने चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी और कमलनाथ की भूमिका को लेकर कहा कि कांग्रेस ने चीन के साथ मिलकर देश के साथ धोखा किया था.विधानसभा उपचुनाव में चीन को बनाएगी मुद्दा

24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक दांव-पेच का दौर जारी है. बीजेपी ने चीन के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ को घेरने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. बीजेपी ने ऐलान किया कि आने वाले उपचुनाव में वो राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले डोनेशन को मुद्दा बनाएगी और इसमें कमलनाथ की भूमिका को जनता के बीच लेकर जाएगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर कमलनाथ पर आरोप लगाया कि उन्होंने गांधी परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए वाणिज्य कर मंत्री रहते हुए चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन को गलत तरीके से डोनेशन दिलवाने का काम किया.

 



First published: June 28, 2020, 11:22 PM IST





Source link